हैडलाइन

नागपुर : विदर्भ में 5 लोग संक्रमित, पिंपरी चिंचवाड़ में 3 मरीज हुए स्वस्थ

नागपुर : महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। चार लोग नागपुर शहर में और एक अन्य गोंदिया जिले में संक्रमित पाया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इसके साथ ही नागपुर शहर में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। दिल्ली की यात्रा करने वाला 43 वर्षीय शख्स बृहस्पतिवार को नागपुर में संक्रमित पाया गया था। उसे इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अब उसके चार रिश्तेदार भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।'' उन्होंने बताया कि नागपुर में कोविड-19 के कुल नौ मरीजों में से सबसे पहले संक्रमित पाए गए व्यक्ति को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘अब पांच मरीजों का आईजीजीएमसीएच में इलाज चल रहा है और तीन का सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है।'' एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘गोंदिया जिले में भी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।'' इस बीच, पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में कोविड-19 के तीन मरीजों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

बृहस्पतिवार को उनके नमूनों की दोबारा हुई जांच में वे संक्रमित नहीं पाए गए। पिंपरी चिंचवाड़ महानगरपालिका (पीसीएमसी) के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘14 दिन अलग रहने के बाद दो बार जांच में संक्रमित नहीं पाए गए तीन मरीजों को आज अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।'' उन्होंने बताया कि पिंपरी चिंचवाड़ में अभी तक कोरोना वायरस के 12 मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले सात दिनों में कोई नया मामला सामने नहीं आया। वहीं, मुंबई के पश्चिमी उपनगर दहिसर में खुद को पुलिसकर्मी दिखाकर और एक घर में जबरन घुसने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गणेश नगर निवासी आकाश मिस्त्री (22) और जय मिस्त्री (23) ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और इलाके में एक व्यक्ति के घर में जबरन घुसे। उन्होंने बताया कि जब आरोपी पहचान संबंधी आवश्यक प्रमाण नहीं दिखा सके और घटनास्थल से भागने की कोशिश की तब इलाके के निवासियों ने उन्हें दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दहिसर पुलिस इंस्पेक्टर संजय मराठे ने बताया कि दोनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 452 और 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। 



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...