हैडलाइन

मुंब्रा : रिक्शा स्टैंड बना सब्जी मार्केट

मुंब्रा : जिला प्रशासन और मनपा की तरफ से कोरोना से बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. मुंब्रा बाजार के मुख्य बाजार पर लगने वाली सब्जी मार्केट में होने वाली भीड़ को देखते हुए अस्थाई तौर पर रेलवे स्टेशन परिसर के एम गेट रिक्शा स्टैंड पर इसे शिफ्ट कर दिया गया है. इस आशय की जानकारी मनपा अतिक्रमण विभाग अधिकारी जयेंद्र साबले ने दी. उन्होंने बताया कि इस ठिकाने पर लोग दूरी बनाकर सब्जी की खरीदी कर सकेंगे. यह मार्केट मनपा के कार्यकारी अभियंता धनंजय गोसावी की निगरानी में पुलिस बंदोबस्त के साथ शुरू की गई है. यह मार्केट लॉक डाउन की अवधि 14 अप्रैल तक के लिए उपलब्ध रहेगी. मुंब्रा बाजार में जगह कम होने से खरीददारों में अफरा-तफरी और कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बढ़ गया था. इसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है. यह मार्केट सुबह 8 से 11 बजे के दरम्यान प्रशासन की तरफ से निर्धारित समयानुसार ही कार्यान्वित रहेगी. शहर वासियों से एक दुसरे से सोशल दूरी बनाकर खरीदी करने की अपील साबले ने की है.



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...