हैडलाइन

महापौर बंगला बना है कबूतर खाना

भाईंदर : ग्राम पंचायत से नगर पालिका होते हुए २००२ में महानगरपालिका तक पहुंचे मीरा- भाइंदर में महापौर के रहने के लिए कनकिया परिसर के वेवर्ली पार्क स्थित त्रिवेणी नामक बंगले का निर्माण किया गया है। मनपा ने वर्ष २००७ में इसे बनाया था लेकिन जब से यह बंगला बना तब से मात्र एक महापौर निर्मला सांवले ने ही कुछ समय इस बंगले में बिताया है बाकी पिछले दस वर्षों से यह बंगला कबूतरखाने में तब्दील हो गया है। हर वर्ष इस बंगले के रख-रखाव के नाम पर लाखों रुपए का झोल मनपा अधिकारी करते आ रहे हैं। गौरतलब है कि १० लाख से ज्यादा की आबादीवाले शहर मीरा-भाइंदर को महानगर पालिका बनने के बाद अब तक ७ महापौर मिल चुके हैं। महापौर के रहने के लिए मनपा ने कनकिया परिसर में `त्रिवेणी’ नामक महापौर निवास बनाया है। लाखों रुपए खर्च करके शहर के प्रथम नागरिक के लिए बनाए गए इस बंगले में आज तक मात्र एक महापौर ने कुछ महीने तक यहां निवास किया है। महापौर भले ही यहां रहने नहीं आए लेकिन कबूतरों ने अपना अच्छा-खासा बसेरा यहां जरूर बना लिया है। इस मामले में लोगों का कहना है कि भले ही त्रिवेणी बंगले पर कोई महापौर रहने नहीं आता हो और बंगला अपने खस्ताहाल पर रो रहा हो फिर भी मनपा के अधिकारी इस बंगले के रख-रखाव के नाम पर हर वर्ष लाखों रुपए का झोल जरूर कर लेते हैं। इस मामले में जब मनपा निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपक खांबित को फोन किया गया तो जानकारी देने पर टाल-मटोल करते हुए उन्होंने कहा कि बाद में फोन करो।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...