हैडलाइन

मुंबई : साइकिल चलाकर और ध्यान लगा कर खुद को व्यस्त रख रहे हैं केंद्रीय मंत्री आठवले

मुंबई : देश में कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए लागू 21 दिन के बंद के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले इस समय का इस्तेमाल अपनी फिटनेस में सुधार लाने के लिए कर रहे हैं और इसके लिए वह साइकिल चला रहे हैं और ध्यान का सहारा ले रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के नेता इस दौरान किताबें पढ़ने और अपने किशोर बेटे के साथ खेल कर समय व्यतीत कर रहे हैं।

आठवले ने कहा, ‘‘ मेरी दिनचर्या में टहलना, साइकिल चलाना, आधे घंटे के लिए ध्यान लगाना और पढ़ना शामिल है। मैं रोजाना की ताजा जानकारी भी हासिल करता रहता हूं।'' उन्होंने कहा, ‘‘ बंद में मैं अपने बेटे जीत के साथ रोजाना खेलता हूं। काफी लंबे समय के बाद मुझे उसके लिए समय मिला है।'' केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने इस महीने की शुरुआत में लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए ‘ गो कोरोना गो' के नारे भी लगाए थे। मंत्री ने अपने स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं राहत आपात स्थिति कोष में एक करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की है। मंत्री ने महाराष्ट्र सरकार के राहत कोष में भी अपना दो महीने का वेतन देने का निर्णय लिया है।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...