हैडलाइन

मुंबई से लेकर नासिक तक, महाराष्ट्र में कोरोना के 12 नए केस

मुंबई : सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक ये पॉजिटिव केस पुणे, मुंबई, नागपुर, कोल्हापुर और नासिक शहरों में मिले हैं। प्रदेश में अब तक 215 केस सामने आए हैं और देश में राज्य सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में सोमवार को 12 नए केस मिले हैं। इनमें पुणे में 5, मुंबई में 3, नागपुर में 2 और कोल्हापुर व नासिक में 1-1 केस मिले हैं। महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अब तक प्रदेश में 215 केसों के सामने आने की बात कही है। कोरोना के मामलों की बढ़ी संख्या को देखते हुए सरकार ने कई बड़े फैसले भी लिए हैं। 

कोरोना के मरीज जिस भी इमारत या चाली में मिल रहे हैं, उसे 14 दिन के लिए एक तरह से सील कर दिया जा रहा है। वहां के लोग बाहर नहीं जा सकते और ना ही बाहर का कोई व्यक्ति अंदर जा सकेगा। उन लोगों को किसी भी वस्तु की जरूरत है, तो वे कॉल कर मंगा सकते हैं या फिर उनकी मदद पुलिस और बीएमसी प्रशासन के अलावा उनके रिश्तेदार बाहर से ही मदद कर सकते हैं। वहीं पूरे देश में अब तक कोरोना के कुल 1,036 मामले सामने आए हैं। इस बीमारी से 96 लोग ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक मरीज को दूसरी जगह भेजा गया है। कुल 48 विदेशी भी इस बीमारी से पीड़ित हैं। देश में कोरोना के कारण अब तक कुल 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...