हैडलाइन

दस महीने में स्वाइन फ्लू से ३२२ लोगों की मौत

मुंबई : वर्ष २०१८ में जनवरी से अक्टूबर के दरम्यान ३२२ लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हुई और २३२ लोग अक्टूबर महीने में वेंटिलेटर पर थे। यह जानकारी विधानसभा में स्वास्थ्यमंत्री डॉ. दीपक सावंत ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से पूछे गए सवाल के जवाब में दी। विधायक हर्षवर्धन सकपाल सहित अन्य सदस्यों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. सावंत ने कहा कि कुल २१,४३,६२२ मरीजों की जांच की गई, जिसमें ४५,५६९ मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए और उन्हें टैमी फ्लू दवा दी गई। २,४०१ स्वाइन फ्लू के रोगी पाए गए, जिनमें ३२२ रोगियों की मौत हो गई, जिसमें अक्टूबर महीने में २३२ रोगी वेंटिलेटर पर थे। इसी प्रकार मुंबई मनपा अंतर्गत जनवरी से अक्टूबर २०१८ के दरम्यान ९१९ मरीज डेंगू के थे, जिसमें १४ रोगियों की डेगू से मौत हुई थी। सुचिता शिंदे नामक महिला की २८ सितंबर को मौत डेंगू से हुई थी। ३० सितंबर २०१८ से ११ अक्टूबर २०१८ के दरम्यान ४ लोगों की मौत डेंगू से हुई थी, ऐसा डॉ. सावंत ने सदन में बताया। उन्होंने कहा कि उक्त कालावधि के दौरान मलेरिया के ४,३९७ रोगी आए थे, जिसमें से ३ रोगियों की मौत हो गई। पिछले पांच साल में मलेरिया के मामले में कमी आई है, ऐसा सावंत ने बताया।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...