हैडलाइन

भिवंडी : होम क्वारंटाइन महिला घूमती पकड़ाई

भिवंडी : भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन अंतर्गत क्षेत्र में विदेश से आई एक महिला होम क्वारंटाइन किए जाने के बावजूद लापरवाही बरते जाने पर सूचना के बाद डॉक्टरों ने उसेेे मुंबई-नासिक महामार्ग स्थित आमंत्रा इमारत के बगल बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार 8 दिन पूर्व भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन अंतर्गत क्षेत्र में रहने वाली एक महिला  विदेश से आई थी. विदेश से आई महिला के हाथ पर एयरपोर्ट पर सिक्का लगाकर उसे होम क्वारंटाइन में रखा गया था. लेकिन महिला के घर से निकल कर बाजार आदि में घूमने की शिकायत के बाद मनपा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से उसे ले जाकर आमंत्रा स्थित होम क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया है.

 विदित हो कि भिवंडी में कुल 62 लोग होम क्वारंटाइन हैं, जिनमें 25 लोग 14 दिवस की समय सीमा को पार कर चुके हैं एवं 37 लोग होम क्वारंटाइन में हैं. इन लोगों की जांच हेतु सुबह-शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस घर-घर जाकर जांच कर रही है. भिवंंडी मनपा प्रशासन ने होम क्वारंटाइन हुए सभी लोगों से 14 दिनों की समयावधि के पूर्व स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर घरों से बाहर न निकलने की अपील की है.



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...