हैडलाइन

मुंबई : महाराष्ट्र में 25 रुपये प्रति लीटर की दर से 10 लाख लीटर दुध खरीदा जाएगा - अजीत पवार

मुंबई, महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को 25 रुपये प्रति लीटर की दर से 10 लाख लीटर दूध खरीदने का निर्णय किया। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि दूध का संग्रह चार से पांच दिनों में शुरू होगा और दो महीने तक चलेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण जारी लॉकडाउन से दुग्ध क्षेत्र को नुकसान हो रहा था और 12 लाख लीटर दूध में से लगभग 10 लाख लीटर दूध बिक नहीं पा रहा था । जो बिक भी रहा था उसकी बाजार दर 15 -17 रुपये तक पहुंच गई थी। पवार ने कहा, “राज्य सरकार दूध सहकारी समितियों के माध्यम से 25 रुपये प्रति लीटर की दर से दस लाख लीटर दूध खरीदेगी।'' इसका उपयोग दूध का पाउडर बनाने के लिए किया जाएगा जो संग्रहीत कर ऑनलाइन बेचा जाएगा। यह राज्य दुग्ध सहकारी संघ के माध्यम से लागू होगा। उन्होंने कहा कि इस पहल के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा कि दूध उत्पादकों को इस फैसले से लाभ होगा। 



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...