हैडलाइन

मुंबई : महाराष्ट्र में एक ही दिन 82 मामले आए सामने, संख्या 300 के पार

मुंबई : 185 से ज्यादा देशों में फैले कोरोना वायरस के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। इसमें अगर भारत की बात करें तो यहां कोरोना वायरस तेजी फैल रहा है। इस वायरस ने अब तक 35 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। देश के महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले है। मंगलवार को यहां 89 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 302 हुई है।

मंगलवार को महाराष्ट्र में 89 मामले सामने आए है। स्वास्थ विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, राज्य में ये एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए है। वहीं 59 मामले राज्य के मुंबई में सामने आए है। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की निदेशक अर्चना पाटिल ने बताया कि, पिछले चार-पांच दिनों में कई मामलों को जोड़ने में कुछ गलती हुई थी। इसलिए मंगलवार को मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई।

इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि, कोरोना के मरीजों में बढ़ोतरी इस लिए हुयी, क्योंकि COVID-19 जांच करने वाले लैब्स कम थे। अब लैब्स की संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा काफी मरीज ठीक भी हो रहे है। अधिकारी ने बतया कि, मंगलवार को मिले 82 मामलों में से 59 मामले सिर्फ मुंबई के है। जबकि 13 ठाणे, 5 पुणे, 3 अहमदनगर और 2 बुलढाना के मामले है। जिसके कोरोना के मामलों की संख्या कुल 302 हो गई है।   

अधिकारी ने बताया कि 302 मामलों में से 151 मामले मुंबई के है। इसके अलावा 48 पुणे, ठाणे 36, सांगली 25, नागपुर 16, अहमदनगर 8, यवतमाल के 4, बुलढाना 3, सातारा और कोल्हापुर 2-2 लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित है। राज्य में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 39 लोगों ने इस वायरस को मात दे दी है। जानकारी के लिए बता दें कि, कोरोना वायरस से अब तक 40,728 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 8 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित है। वहीं भारत की बात करें तो यहा 1,397 लोग कोरोना से संक्रमित है।



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...