हैडलाइन

मुंबई : संजय राउत पवार के घर का खुजलीवाला कुत्ता : पूर्व कृषि मंत्री अनिल बोंडे

मुंबई : देश में एक ओर जहां कोरोना ने कहर मचाया है। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र की सियासत गरमाती जा रही है। दरअसल शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय में लिखा था कि, जब तक भाजपा को डंडे नहीं पड़ते तब तक उन्हें समझ नहीं आएगी। जिसके बाद विभिन्न राजनितिक दल आलोचना कर रहे है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व कृषि मंत्री अनिल बोंडे ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत को पवार के घर का खुजलीवाला कुत्ता बताया है। कुछ दिन पहले संजय राउत ने सामना के संपादकीय में भाजपा का जिक्र करते हुए कहा कि, जब तक भाजपा को डंडे नहीं पड़ते तब तक उन्हें समझ नहीं आएगी। जिसके बाद अब अनिल बोंडे ने राउत पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया है। बोंडे ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, "ये राजनीती का समय नहीं है। विपक्ष की आलोचना करनेवाले संजय राउत कौन है? वह तो शरद पवार के घर का खुजलीवाला कुत्ता है। इस परिस्थिति में केंद्र और राज्य की सरकार साथ है।" 

एक इंसान की गलती से सौ लोगों को और उन सौ से हजारों में कोरोना वायरस का संक्रमण हो रहा होगा तो उस एक इंसान के पिछवाड़े पर डंडे मारना यह समाजसेवा और आरोग्यसेवा ही है। पुलिस को डंडे का इस्तेमाल क्यों करना पड़ता है इसका विचार विपक्ष प्रमुख ने करना चाहिए। लेकिन विपक्ष प्रमुख ने मुख्यमंत्री राहत कोष जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को भी उठाया है। ऐसे अगंभीर विपक्ष को जब तक डंडे नहीं पडते तब तक उन्हें समज नहीं आएगी। आगे लिखा कि, राज्य के विपक्ष नेता को क्या हुआ है? विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ऐसे बयान दे रहे है जैसे जनता की फिक्र सिर्फ उन्हें ही है और सरकार सिर्फ हात में डंडे लेकर घूम रही है। इससे पहले की सरकार में पुलिस का सिर्फ दुरूपयोग शुरू था। लेकिन आज सिर्फ कोरोना को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...