हैडलाइन

मुंबई : महाराष्ट्र, तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों ने कोरोना वायरस फैलने को मजहबी रंग नहीं देने की अपील की

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस के अलावा ‘‘बांटने वाला'' एक वायरस भी है। ठाकरे और तमिलनाडु के उनके समकक्ष के पलानीस्वामी ने देश में वायरस के फैलने को मजहबी रंग नहीं देने की अपील की । ठाकरे ने कहा, “कोरोना वायरस के अलावा बांटने वाला भी एक वायरस है। मैं ऐसे लोगों को चेतावनी देता हूं कि मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि कोई कानून आपको न बचा पाए।” ठाकरे और पलानीस्वामी की अपील ऐसे दिन आयी जब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि लॉकडाउन के बावजूद जानबूझकर सामाजिक दूरी बरतने के नियमों का उल्लंघन किया गया और अराजकता फैलायी गयी। यह उन लोगों की सोची समझी साजिश का हिस्सा है जिन्होंने पिछले महीने दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि तबलीगी जमात के सदस्यों ने ‘मानव बम' की तरह घूमते हुए कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश के प्रयासों पर पानी फेर दिया। पलानीस्वामी ने कोरोना वायरस के प्रसार को मजहबी रंग नहीं देने की अपील की और लोगों से धार्मिक जमावड़ा से परहेज करने और सामजिक मेल मिलाप से दूरी बनाए रखने की अपील की । 



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...