हैडलाइन

मुंबई : झुग्गी बस्तियों में जरूरी सामानों का वितरण कर रहे हैं गैर सरकारी संगठन और नेता

मुंबई : कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए शहर के कुछ गैर सरकारी संगठन और कुछ नेताओं ने खास तौर पर झुग्गी वाले इलाकों में जरूरी सामानों का मुफ्त में वितरण शुरु किया है। ये लोग अनाज और अन्य जरूरी सामानों वाले थैले विभिन्न इलाकों में पहुंचा रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे बंद का कड़ाई से पालन करें और अपने घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल सर्मारकर ने कहा कि उन्होंने अब तक जरूरी सामानों से भरे 3,000 थैले पूर्वी बांद्रा क्षेत्र में वितरित किए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ जरूरी एहतियात बरतते हुए हम वितरण का काम कर रहे हैं। इससे पहले हमने एक मैदान में वितरण केंद्र लगाने की योजना बनाई लेकिन बाद में सामाजिक दूरी का ख्याल करते हुए यह इरादा छोड़ दिया। इसलिए अब हम घर-घर जाकर सामान पहुंचा रहे है।'' सर्मारकर ने कहा कि वह झुग्गी क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे इस वायरस के खतरे को देखते हुए अपने घरों से बाहर न निकलें। कांग्रेस के पूर्व पार्षद मंसूद अंसारी ने कहा कि जरूरी सामग्री लेने में समस्याओं का सामना कर रहे लोगों को वे करीब 1,500 थैले वितरित करेंगे। वही एक अन्य सामाजिक कार्यकर्ता अजमत खान ने कहा कि वे हाउसिंग सोसाइटियों में जाकर अकेले रहने वाले और बुजुर्ग लोगों के बीच जरूरी सामानों का वितरण कर रहे हैं।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...