वसई : वालीव पुलिस ने प्रतिबंधित पदार्थ एवं माल वाहक टैम्पो के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस निरीक्षक विलास चौगुले के मार्गदर्शन में अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम वर्सोवा ब्रिज नियर,ससुपाडा क्षेत्र में नाकेबन्दी पर थी, उसी दौरान परिवहन करते हुए टेंम्पो क्रमांक एम एच 04/एच.वाई 6149 को टीम ने पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया. जिसकी कीमत 5 लाख 17 हजार 520 रुपए आंकी गई है. इस दौरान पुलिस ने आरोपी चालक जव्वादे शेख (38), बाबू भाई, राजू भाई व बबलू को गिरफ्तार किया है.