हैडलाइन

मुंबई : ताज होटल के छह कर्मी कोविड-19 से संक्रमित

मुंबई : निजी अस्पताल के एक चिकित्सक ने शनिवार को कहा कि दक्षिण मुंबई में ताज महल पैलेस के कम से कम छह कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ताज श्रृंखला की संचालक इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसी) ने कहा था कि देश की वित्तीय राजधानी में उसके कुछ कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कंपनी ने शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ मैदान में डटे स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों को अपने होटल में रखा है। उसने अपने करीब 500 कर्मचारियों की जांच कराई थी।

कंपनी ने संक्रमित व्यक्तियों की संख्या नहीं बताई लेकिन एक बयान में कहा कि उनमें से ज्यादातर में इस संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। कंपनी ने बताया कि उन कर्मियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों को पृथकवास में रखा गया है। बॉम्बे हॉस्पिटल में कंसल्टिंग फिजिशियन डॉ. गौतम भंसाली ने कहा, ‘‘ताज होटल के छह कर्मियों का बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। उनकी हालत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...