हैडलाइन

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में 500+ रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन सकते हैं विराट

 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली बतौर कप्तान 4233 टेस्ट रन बना चुके हैं। उन्होंने टीम की अगुआई करते हुए सबसे ज्यादा 1248 रन इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं। कप्तान के तौर पर उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर 500 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं। अब उनके पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उसके घरेलू मैदान पर कप्तान के तौर पर 500 टेस्ट रन बनाने का मौका है। विराट ने अब तक ऑस्ट्रेलिया में दो टेस्ट खेले हैं। इनमें उन्होंने 112.25 की औसत से 449 रन बनाए हैं। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की सीरीज का पहला टेस्ट छह दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। विराट यदि उसमें 51 रन बना लेते हैं तो वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके ही देश में 500 या उससे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे।

यही नहीं, ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 500 टेस्ट रन बनाने के साथ ही उनके नाम एक और रिकॉर्ड हो जाएगा। वे किन्हीं दो टीमों के खिलाफ उनके ही देश में 500 या उससे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे।

उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल पांच टेस्ट खेले हैं। इनमें उनके 495 रन हैं। यदि वे पहले टेस्ट में पांच रन लेते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (भारत या विदेशी धरती पर) 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय कप्तान होंगे।

 ऑस्ट्रेलिया (विदेश और देश में मिलाकर) के खिलाफ अब तक तीन भारतीय मोहम्मद अजहरुद्दीन, महेंद्र सिंह धोनी और मंसूर अली खान पटौदी टीम की अगुआई करते हुए 500 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं। अजहर ने 503, धोनी ने 803 और पटौदी न 829 रन बनाए हैं।

ओवरऑल बात करें तो दुनिया के तीन खिलाड़ी वेस्टइंडीज के क्लाइव लायड, दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ, इंग्लैंड के आर्ची मैक्लॉरेन ही ऑस्ट्रेलिया में बतौर कप्तान 500 से ज्यादा रन बना पाए हैं। लायड ने 1301, स्मिथ ने 748 और मैक्लॉरेन ने 709 टेस्ट रन बनाए हैं।

विराट कप्तान के तौर पर इंग्लैंड के अलावा श्रीलंका के खिलाफ भी 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने टीम की कमान संभालते हुए श्रीलंका के खिलाफ 1004 रन बनाए हैं। हालांकि, वे बतौर कप्तान श्रीलंका में उसके खिलाफ 500 से ज्यादा रन नहीं बना पाए हैं।

विराट ने 2014 में पहली बार टेस्ट टीम की कमान संभाली थी। तब से उन्होंने अब तक 42 टेस्ट में छह देशों ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की अगुआई की है।

उन्होंने बतौर कप्तान बांग्लादेश के खिलाफ सबसे कम 204 रन बनाए हैं। उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 211, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 153 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 435 रन बनाए हैं।



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...