हैडलाइन

मुंबई : महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस से 22 लोगों की मौत, 221 नए मामले

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर जारी है। यहा कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। रविवार को यहा कोरोना वायरस से 22 लोगों की मौत हो गई। वहीं 221 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कोरोना वायरस की संख्या 1982 हो गई है। जबकि 217 लोग कोरोना मुक्त हो गए है और इन सबको घर भेज दिया गया है। राज्य में रविवार को कोरोना वायरस से 22 लोगों की मौत हो गई। जिसमें मुंबई के 16, पुणे के 3, नवी मुंबई के 2 और सोलापुर का 1 मरीज शामिल है। मृतकों में 13 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल है। जिसमें से 6 लोगों की उम्र 60 साल से ज्यादा है। जबकि 15 लोगों की उम्र 40 से 60 वर्ष के बीच की है। वहीं एक की उम्र 40 वर्ष से कम है। मृतकों में 20 लोग दिल शुगर, ब्लड प्रेशर, अस्थमा और हृदय रोग जैसी बिमारियों से ग्रसित थे। इसमें से एक को मलेरिया भी था। राज्य में मृतकों की संख्या 149 हो गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि, राज्य में फिलहाल 61,0247 लोग होम क्वारंटाईन में है। और 5064 लोग क्वारंटाईन सेंटर में है। निजामुद्दीन के मरकज में आयोजित धार्मिक सम्मेलन में शामिल हुए लोगों को ढूंढा जा रहा है। इसमें से 755 मरीजों की कोरोना जांच की गई। जिसमें से राज्य में 37 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। इसमें लातूर के 8, यवतमाल के 7, बुलढाणा के 6, मुंबई के 3, पुणे, पिंपरी चिंचवड़ और अहमदनगर के 2-2 लोग शामिल है। इसके अलावा रत्नागिरी, नागपुर, हिंगोली, जलगाव, उस्मानाबाद, कोल्हापुर और वाशिम का 1-1 शामिल है। इन लोगों के संपर्क में आने से पिंपरी चिंचवड़ का 1 और अहमदनगर के 6 लोग संक्रमित पाए गए है।

 


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...