हैडलाइन

नवी मुंबई : लॉकडाउन में पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध

नवी मुंबई : कोंकण क्षेत्र में कुल 105 शिवभोजन केन्द्रों के जरिए नागरिकों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. अब तक 22,754 थालियों की बिक्री की जा चुकी है. यह जानकारी सोमवार को राजस्व आयुक्त शिवाजीराव दौंड ने दी.

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शासन द्वारा लागू लॉकडाउन के बीच कई योजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे. इसके लिए शिवभोजन केन्द्र के साथ ही सामुहिक भोजन व्यवस्था निर्माण की गयी है. जिलानिहाय ठाणे में 2 केन्द्र और 400 थालियां, पालघर में 12 केन्द्र 2100 थालियां, रायगड़ के 24 केन्द्रों से 2 हजार थालियां, रत्नागिरी के 14 केन्द्रों से 1350 थालियां एवं सिंधुदुर्ग जिले में 11 केन्द्रों से 750 थालियों समेत कोंकण क्षेत्र के 63 शिवभोजन केन्द्र और 6600 थालियों की मंजूरी मिली है.इसमें मुंबई ठाणे एरिया में 42 केन्द्र और 16100 थालियां मंजूर की गयी है जिसे उपलब्ध कराने का प्रयास जारी हैं.

कोंकण आयुक्त ने बताया कि रीजन में 54878 राशन दुकानों से खाद्यान्न सप्लाई हो रहा है. नागरिकों को जीवनावश्यक वस्तुओं की किल्लत न हो इसके लिए 54हजार 878 दुकानों को चालू रखा गया है. बता दें कि ठाणे में 3563 एवं रायगड़ में 2453 दुकान चालू हैं जहां से नियमित राशन सामग्री मिल रही है. कोंकण विभागीय उपायुक्त शिवाजी कादबाने ने जीवनावश्यक वस्तुओं की ज्यादा कीमत वसूलने पर जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी एवं तहसीलदार कार्यालय में शिकायत की भी अपील की है. 



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...