हैडलाइन

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 377, कुल 11,439 मामले

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बुधवार को 377 हो गई जबकि इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 11,439 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों में कम से कम 1,305 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 9,756 लोगों का अब भी इलाज जारी है। इनमें से 76 विदेशी नागरिक हैं। वायरस से मंगलवार शाम से 24 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें से 18 लोग महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के दो-दो लोग और कनार्टक तथा तमिलनाडु का एक-एक व्यक्ति शामिल है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में जान गंवाने वाले 377 लोगों में से सबसे अधिक 178 महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 50, दिल्ली में 30, गुजरात में 28 और तेलंगाना में 17 लोगों की मौत हुई है। पंजाब और तमिलनाडु में अब तक 12-12 लोगों की, कर्नाटक में 10, आंध्र प्रदेश में नौ, पश्चिम बंगाल में सात ,उत्तर प्रदेश में पांच, जम्मू-कश्मीर में चार, हरियाणा एवं राजस्थान में तीन-तीन और झारखंड में दो लोगों की मौत हुयी है। इसके अलावा बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में अब तक इस संक्रमण के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या मंगलवार शाम को कम से कम 389 थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित आंकड़ों में अंतर है। अधिकारियों का कहना है कि यह अंतर प्रक्रियागत देरी के कारण है। मंत्रालय के आकंड़ों के अनुसार बुधवार सुबह तक सबसे अधिक पुष्ट मामले 2,687 महाराष्ट्र में थे, इसके बाद दिल्ली में 1,561 और तमिलनाडु में 1,204 थे। राजस्थान में 969, मध्य प्रदेश में 730 और उत्तर प्रदेश में 660 मामले है।

गुजरात में संक्रमित लोगों की संख्या 650, तेलंगाना में 624, आंध्र प्रदेश में 483 और केरल में 387 है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 278, कर्नाटक में 260, पश्चिम बंगाल में 213, हरियाणा में 199, पंजाब में 176, बिहार में 66, ओडिशा में 60, उत्तराखंड में 37, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 33-33, असम में 32, झारखंड में 27, चंडीगढ़ में 21,लद्दाख में 17, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 11, गोवा एवं पुडुचेरी में सात-सात, मणिपुर एवं त्रिपुरा में दो-दो और मिजोरम एवं अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है।



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...