हैडलाइन

मुंबई : मुंबई में हॉट स्पाट घोषित किए गए वार्डों में 140 नए कोरोना मरीज

मुंबई : मुंबई में हॉट स्पाट घोषित किए गए वार्डों में कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं. बुधवार को भी कोरोना के 183 नये मरीज मिले हैं. 2 मरीजों की मौत हो गई. मुंबई में कुल 114 मरीजों की मौत हो चुकी है.  कुल 181 मरीज ठीक हुए हैं. जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. संदिग्ध मरीजों की संख्या 5379 हो गई है. बीएमसी अधिकारी के मुताबिक अब तक 33,636 परिसरों को सेनेटाइज किया जा चुका है. मुंबई में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1896 और राज्य में 2916 हो गई है. 

वडाला के बेस्ट बस डिपो में कार्यरत विद्युत विभाग के फोरमैन की कोरोना से मौत हो गई. 3 अप्रैल  को बेस्ट कर्मचारी को कोरोना होने की पुष्टि हुई थी. उसे चेंबूर के एसआरवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यह बेस्ट का पहला कर्मचारी था जो कोरोना से संक्रमित हुआ था. तिलक नगर के रहने वाले इस कर्मचारी की बेटी को भी क्वारंटाइन किया गया था, लेकिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. बेस्ट प्रशासन का कहना है कि मंगलवार को कर्मचारी की मौत हो गई.

इस बीच खबर है कि गोरेगांव डिपो में काम करने वाले एक कंडक्टर भी कोरोना से संक्रमित हो गया है. उसका नमूना लेकर जांच के लिए लैब में भेजा गया है. बेस्ट के एक और कर्मचारी को कोरोना की पुष्टि हुई है उसे मीरा रोड़ के अस्पताल में भर्ती किया गया है. सेवन हिल अस्पताल में भर्ती 7कोरोना संक्रमितों को ठीक होने के बाद बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ ने घर जा रहे मरीजों का ताली बजा कर स्वागत किया. 

बीएमसी के अस्पताल केईएम में कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे 2 डॉक्टर और 1 नर्स को कोरोना हो गया है. इसी प्रकार सायन अस्पताल के भी 1डॉक्टर और नर्स भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. यह लोग स्क्रीनिंग ओपीडी में कार्यरत थे. कोरोना संक्रमण के बीच खबरों के लिए भाग दौड़ करने वाले पत्रकारों की जांच के लिए बीएमसी ने विशेष शिविर का आयोजन किया है.  गुरुवार 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक प्रेस क्लब के पास कांग्रेस कार्यालय में शिविर लगाया गया है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया,  कैमरामैन आदि जांच करा सकते हैं.



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...