हैडलाइन

मुंबई : रेलवे पर केस दर्ज हो, राउत की मांग

मुंबई : बांद्रा स्टेशन के बाहर जमा हुई भीड़ के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार रेल मंत्रालय है. ऐसे में महाराष्ट्र सरकार को रेलवे के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए. यह मांग शिवसेना सांसद संजय राउत ने की है. राउत ने बांद्रा में भीड़ जमा होने के मामले में एक न्यूज़ चैनल के पत्रकार की  गिरफ्तारी के संदर्भ में कहा कि देश को चलाने के लिए नेताओं और पत्रकारों दोनों की भूमिका अहम है. यदि पत्रकार कोई गलती करता है तो राजनेताओं को उस पर सवाल उठाने का अधिकार है. उसी तरह यदि कोई राजनेता गलती करता है तो पत्रकारों को उन्हें पकड़ने का अधिकार है.

राउत ने कहा कि देश के विकास के लिए इन दोनों धड़ों को मिल कर काम करने की जरुरत है. बांद्रा में भीड़ जमा होने के मामले में पुलिस ने एक मराठी न्यूज़ चैनल के पत्रकार को गिरफ्तार किया था. उस पत्रकार पर आरोप है कि उन्होंने सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि 14 अप्रैल के बाद सरकार प्रवासी  मजदूरों को भेजने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने पर विचार कर रही है. गिरफ्तार पत्रकार को गुरुवार को जमानत मिल गई. पुलिस का मानना है कि इस तरह की खबरों की वजह से भी बांद्रा में भीड़ जमा हुई थी. इस मामले में पुलिस ने अफवाह फ़ैलाने के आरोप में उत्तर भारतीय नेता विनय दुबे को भी गिरफ्तार किया है. पूर्व मंत्री व राकां नेता रमेश दुबे ने कहा कि बांद्रा में भीड़ की घटना बेहद दुखद है. उन्होंने कहा कि यह समय सभी के लिए लॉकडाउन के नियमों को पालन करने का है. हम सभी को  प्रधानमंत्री की बात मान कर  कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने में सहयोग देना चाहिए. तभी हम कोरोना के खिलाफ जंग में जीत  हासिल कर पाएंगे.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...