हैडलाइन

मेरी हत्या की साजिश रह रहे हैं बीजेपी के तीन मंत्री: बीजेपी विधायक

मुंबई, पार्टी में बागी तेवर दिखाने वाले बीजेपी के विधायक अनिल गोटे ने पर्यटन मंत्री जय कुमार रावल, जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन व केंद्रीय राज्यमंत्री सुभाष भामरे पर आरोप लगाया कि उनकी हत्या की साजिश रचने में तीनों शामिल है। इस संबंध में गोटे ने धुले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।  बुधवार को धुले से बीजेपी के विधायक अनिल गोटे विधान भवन में दाखिल हुए। उन्होंने दावा किया कि उनके पास एक ऑडियो क्लिप है, जिससे पता चलता है कि बीजेपी नगरसेविका के बेटे अमोल चौधरी ने मुझे मारने की सुपारी दी है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी की सरकार में ही मेरे खिलाफ यह सब हो रहा है। मेरे व मेरी पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें लिखी जा रही हैं। गोटे ने कहा कि जिनके खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं, उनको हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दानवे ने ही पार्टी में शामिल कराया है। 

गोटे ने कहा कि ऑडियो क्लिप में गणेश नाम का शूटर यह करते सुनाई दे रहा है कि जनसभा के दौरान गोटे को गोली मारने की योजना थी, लेकिन एक आदमी के बीच में आने की वजह से वह बच गए। गौरतलब है कि धुले मनपा चुनाव को लेकर गोटे न बाकी रुख अपना लिया है भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ अपने उम्मीदवार खडे किए हैं। 

गोटे ने यह मामला विधानसभा में भी जोरदार तरीके से उठाया जिस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...