हैडलाइन

ठाणे : दिवा में 14 घंटे बिजली गायब, अंधरे में रहने को मजबूर दिवावासी

ठाणे : एक तरफ जहां वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है और लोग घरों में बन्द हैं. वहीं दिवा परिसर में पिछले 14 घंटों से बिजली न होने के कारण यहां के रहिवासियों को अंधेरे में अपना जीवनयापन करना पड़ रहा है. मिली जानकारी के अनुसार इस परिसर में शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे के आसपास बिजली आपूर्ति खंडित हुई थी और शनिवार की दोपहर करीब 1.30 बजे से बिजली आपूर्ति नियमित हो पाई.

बता दें कि दिवा में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और मनपा प्रशासन ने रेड जोन घोषित कर रखा है. ऐसे में प्रशासन ने नागरिकों को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है. ऐसे में लोग घरों में हैं, लेकिन गर्मी के दिनों में जहां 24 घंटे पंखे और लाइट की जरूरत है, तो वहीं यहां बिजली की आंखमिचौली शुरू हो गई है. नागरिकों को गर्मी में बिना पंखे और लाइट बिताना पड़ रहा है. दिवा परिसर में शुक्रवार की रात 9.30 बजे से बिजली गायब हो गई थी. जिससे नागरिक रातभर बिना पंखे के बिताए. हालांकि शनिवार की दोपहर एक-डेढ़ बजे के करीब बिजली आपूर्ति नियमित हुई और दिवावासियों ने राहत की सांस ली.

इस संदर्भ में टोरेंट कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी चेतन भदियानी का कहना है कि उनके पास शुक्रवार की रात 10 के आसपास शिकायत आई थी और इसके बाद पता लगाया गया तो दिवा के फडकेपाड़ा (साबे फीडर) में भूमिगत एचटी केबल में खराबी पाई गई. तत्काल रातभर टीम मरम्मत का काम की और 65 मीटर का ओवर हेड का केबल डाला गया. इसके बाद शनिवार की दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति नियमित कर दिया गया और भूमिगत केबल का मरम्मत किया जा रहा है.



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...