हैडलाइन

नवी मुंबई : पहले दिन ही पनवेल-सायन मार्ग पर लगा जाम

नवी मुंबई : 20 अप्रैल से सरकार के द्वारा कुछ इलाकों में लॉक डाउन में थोड़ी सी राहत दी गई है. मंगलवार को इसी का फायदा उठाते हुए हजारों की तादाद में लोग अपने वाहनों को लेकर नवी मुंबई से मुंबई की ओर गई, जिसकी वजह से इस मार्ग पर जाम लग गया. इस बारे में नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ऐसी वाहनों को वापसी के समय ‘नवी मुंबई में एंट्री’ नहीं दी जाएगी.

नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने मीडिया को बताया कि लॉक डाउन के दौरान जो थोड़ी सी छूट दी गई है, उसका लोगों ने नाजायज उपयोग किया है. टैक्सी, रिक्शा, ओला व उबेर को सड़क पर चलने की अनुमति नहीं दी गई है. इसके बावजूद भी ऐसे लोग अपने वाहनों को लेकर मुंबई व ठाणे गए हैं.

पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि जिन लोगों को नवी मुंबई से मुंबई जाने के लिए पास जारी किया गया है, उन्हीं लोगों को मुंबई व ठाणे आने व जाने दिया जाता है, लेकिन लॉक डाउन में थोड़ी सी ढील देने पर बहुत से लोग बगैर पास व अनुमति के इन शहरों में गए हैं. वापसी के समय इनकी वाहनों को नवी मुंबई के चेक नाका पर ही रोक दिया जाएगा.

पुलिस आयुक्त ने बताया कि कोरोना के कहर के चलते हैं जहां मुंबई को रेड जोन में रखा गया है. वहीं ठाणे को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है. इसके बावजूद बहुत से लोग अपनी वाहनों को बगैर अनुमति के इन शहरों में लेकर गए हैं. उन्होंने कहा कि पनवेल नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय के क्षेत्र में आता है इसलिए वहां पर आने-जाने में प्रतिबंध नहीं है.

पुलिस आयुक्त के मुताबिक नवी मुंबई के क्षेत्रों की आईटी कंपनियों को अपने काम को शुरू करने की अनुमति नवी मुंबई महानगरपालिका से लेनी होगी. साथ ही वह अपने कर्मचारियों को अपनी कंपनी के परिसर में ही रखेंगे, इस बात की गारंटी भी देनी होगी. इसके बाद ही ऐसी कंपनियों को कारोबार शुरू करने की इजाजत दी जाएगी.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...