हैडलाइन

मुंबई : झोपड़पट्टियों के बिल्डरों पर भड़के रतन टाटा, बोले – शर्म आनी चाहिए

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे है। राज्य में सबसे ज्यादा मामले मुंबई में है। यहां की 2.5 वर्ग किमी क्षेत्र की झोपड़पट्टियों में 10 लाख लोग रहते है। इस वजह से कोरोना वायरस तेजी से फैला और अब पुरे शहर का स्वास्थ खतरे में है। वास्तव में, इन झोपड़पट्टियों का निर्माण करने वाले बिल्डरों को शर्म आनी चाहिए ऐसा उद्योगपति और टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने कहा है।

टाटा में कहा, मुंबई में झोपड़पट्टियों के पुनर्वास के लिए बिल्डरों ने झोपड़पट्टियों को गिराकर वहां ऊंची बिल्डिंग्स खड़ी कर दीं और खूब पैसा कमाया।लेकिन, इन बिल्डिंग्स के घरों में वेंटिलेशन नहीं है, ऐसे चिपककर बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा, एक क्षेत्र की झोपड़पट्टियों को गिराया जाता है और दूसरे हिस्से की झोपड़पट्टियों को फिर से बनाया जाता है। इसलिए, पूरे शहर का स्वास्थ्य अब खतरे में है। 

टाटा ने यह भी कहा कि, हम पिछले कुछ महीनों से देख रहे हैं कि, कैसे एक बीमारी दुनिया पर राज कर सकती हैं। यह बीमारी हमारे लक्ष्य और काम करने के तरीके को बदल रही है। अब समय आ गया है, अच्छी गुणवत्ता वाले घरों पर विचार करना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि, मुंबई में अब तक 3,451 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। इसमें से 151 लोगों की मौत हो गई है। वहीं पुरे राज्य में अब तक 5218 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जबकि 251 लोगों ने अपनी जान गवाईं है। 



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...