हैडलाइन

भायंदर : निजी अस्पताल से बढ़ा कोरोना का आंकड़ा

भायंदर : मीरा-भायंदर में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या जरूर चिंताजनक है, लेकिन उसके ट्रेंड को देखें तो घबराने की जरूरत नही है. सोमवार तक कुल 106 मरीज पाए गए. उसमें अकेले भक्ति वेदांत अस्पताल द्वारा 16 अप्रैल को कराई गई स्वतंत्र जांच में एक ही दिन 25 मरीज मिले. मीरा-भायंदर मनपा आयुक्त चंद्रकांत डांगे ने कहा कि इनमें अस्पताल के डॉक्टर-नर्स भी शामिल हैं, इनसे इलाज कराने गए मरीजों को संक्रमण लगा है. इसे देखते हुए इस अस्पताल को 2 दिन के लिए बंद करा दिया गया है.

शहर में कोरोना का पहला मरीज 27 मार्च को मिला था. 25 दिन में यह संख्या बढ़कर 106 पर पहुंच गई. अच्छी बात है कि अब तक 11 मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना का ट्रेंड देखें तो 8 व 11 अप्रैल को 11-11 मरीज,15 अप्रैल को 8,16 अप्रैल को अचानक 25 मरीज तथा 17 अप्रैल को 7 मरीज मिले.बाकी दिनों में 1 से 4 मरीज ही मिले हैं.अब तक कुल 1287 लोग चिन्हित किये गए हैं. 14 दिन के बाद 383 लोगों को घर भेज दिया गया. 904 लोग ऑब्जर्वेशन में हैं.कुल 548 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा जा चुका है, जिसमें से 106 पॉजेटिव तथा 349 की रिपोर्ट निगेटिव आई है.  84 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है.जबकि 9 की रिपोर्ट अनिर्णीत हैं. देखा जाए तो औसतन प्रतिदिन 18 मरीज की जांच हुई है, जबकि 21 लोगों का नमूना भेजा गया है. मनपा आयुक्त चंद्रकांत डांगे ने कहा कि लक्षण और अलक्षणीय दोनों तरह के लोगों का टेस्ट कराया जा रहा है. भविष्य में टेस्ट का औसत बढ़ाया जाएगा.



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...