हैडलाइन

भिवंडी : 24 घण्टे में बढ़े 4 कोरोना पॉजिटिव

भिवंडी : भिवंडी में विगत 24 घंटे में ही 4 कोरोना पॉजिटिव मिलने से समूचे शहर में हड़कंप मच गया है. सुबह 2 कोरोना पॉजिटिव बेताल पाड़ा क्षेत्र में पाए गए और शाम को कशेली में 2 कोरोना संक्रमित मरीज  पाए जाने की पुष्टि प्रांत अधिकारी डा. मोहन नलदकर ने की है.  24 घंटे में ही भिवंडी शहर व ग्रामीण भाग में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से  भिवंडी शहर एवं ग्रामीण का आंकड़ा मिलकर 10 हो गया है. 

 मिली जानकारी के अनुसार, 24 घंटे पूर्व भिवंडी शहर एवं भिवंडी ग्रामीण क्षेत्र को मिलाकर कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8 से बढ़कर 10 हो गया है. कशेली में 3 दिन पूर्व ठाणे मनपा स्वास्थ्य कर्मी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था व परिजनों को क्वारन्टीन कर सैम्पल जांच हेतु भेजा गया था. जांच हेतु भेजे गए सैम्पल की जांच रिपोर्ट में स्वास्थ्य कर्मी की बहू व बेटी को भी कोरोना पॉजिटिव होने का खुलासा प्रान्त अधिकारी  डा. मोहन नलदकर ने किया है. 

भिवंडी प्रांत अधिकारी डा.मोहन  नलदकर नागरिकों से स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर लॉक डाउन नियमों का पूर्णतया कड़ाई से पालन किये जाने का आह्वान करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से बचाव हेतु घरों से बाहर न निकलें. सोशल डिस्टेंसिंग, मुंह पर मास्क एवं हाथों की सफाई पर विशेष ध्यान दें. धैर्य, एकजुटता एवं घरों में रहकर ही कोरोना महामारी का खात्मा किया जा सकता है.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...