मुंबई : राष्ट्रीय अन्न सुरक्षा योजना के तहत मुंबई महानगर के केसरी राशन कार्डधारकों को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से प्रति व्यक्ति 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल दिया जाएगा. यह काम 24 अप्रैल से शुरू हो जाएगा. इस बात की घोषणा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री विश्वजीत कदम ने की है. उन्होंने कहा कि इस फैसले से मुंबई महानगर में रहने वाले करीब 57 लाख केसरी कार्डधारकों को फायदा होगा.इस फैसले के तहत केसरी कार्डधारकों को 12 रुपए प्रति किलो की दर से चावल और 8 रुपए प्रति किलो की दर से गेहूं दिया जाएगा.