मुंबई : कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में मदद के लिए रसायन कंपनी लैंक्सेस ने महाराष्ट्र सरकार को अपने प्रभावी डिसइंफेक्टैन्ट यानी कीटाणुनाशक ‘रिलाई ऑन विरकॉन’ प्रदान किए हैं. इनका उपयोग राज्य के सरकारी अस्पतालों और अन्य प्रतिष्ठानों को कोविड-19 से बचाव के लिए सैनिटाइज करने में किया जाएगा. इस उत्पाद की आपूर्ति महाराष्ट्र सरकार के मुंबई में स्थित हाफकिन इंस्टिट्यूट के राहत समन्वय केन्द्र को 500 किलो के दो भागों में हो रही है. कंपनी कुल एक टन कीटाणुनाशक रसायन दे रही है. इससे पहले लैंक्सेस इंडिया ने सिविल अस्पतालों और अन्य प्रतिष्ठानों में उपयोग के लिए ठाणे मनपा को 100 किलो डिसइंफेक्टैन्ट दिए थे. इसके अलावा लैंक्सेस ने पीएम केयर्स फंड में भी 2 करोड़ रुपए दान राशि दी है.