हैडलाइन

ठाणे : कोविड-19 रोगी होने के संदेह में एक व्यक्ति से मारपीट, हुई मौत

 ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में कोविड-19 रोगी होने के संदेह में 34 वर्षीय एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया जिससे वह गटर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह हुई थी जब लॉकडाउन के बीच गणेश गुप्ता कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए अपने घर से बाहर निकला था।

उन्होंने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों को सड़क पर गश्त करते देख उसने दूसरा रास्ता पकड़ लिया, जहां चलते समय उसके खांसने के बाद कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। अधिकारी ने कहा कि लोगों ने कोविड-19 के मरीज होने के संदेह उसपर हमला कर दिया, जिससे वह एक गटर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। खड़कपाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...