हैडलाइन

मुंबई : IIT के छात्र ने तैयार किया सस्ता वेंटिलेटर

मुंबई : मुंबई आईआईटी के छात्र ने एक ऐसे वेंटिलेटर का निर्माण किया है जो सस्ता और आरामदायक है. यह वेंटिलेटर कोरोना महामारी के चलते बढ़ती मांग में सहायक सिद्ध होगा. मुंबई आईआईटी स्थित मास्टर आफ इंडस्ट्रियल डिजाइन सेंटर के प्रथम-वर्ष के छात्र जुल्कारनैन अपने गृहनगर कश्मीर गए थे, लेकिन महामारी के कारण संस्थान बंद हो गया, जिससे वे मुंबई नहीं आ सके.

उन्होंने श्रीनगर NITऔर अवंतीपोरा (पुलवामा) की इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IUST) के इंजीनियरिंग छात्रों के साथ मिलकर सस्ता व आरामदायक वेंटिलेटर तैयार किया है. कश्मीर घाटी में वेंटिलेटर की  की कमी है, वहां सिर्फ 97 वेंटिलेटर हैं. जुल्कारनैन के नेतृत्व में पी. एस. शोएब, आसिफ शाह, शाइस्ट नेहवी और श्रीनगर स्थित एनआईटी के माजिद कौल की टीम ने अवंतीपोरा यूनिवर्सिटी में प्रोजेक्ट तैयार किया.

जुल्कारनैन ने कहा कि हम लोगों ने स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्रियों का उपयोग करते हुए कम लागत वाले वेंटिलेटर को तैयार किया है. इसे तैयार करने में 3 हफ्ते लगे. उन्होंने कहा कि इसको तैयार करने में 10, 000 रूपए लागत आई है. कंपनियों में बड़े पैमाने पर उत्पादन होने से यह और भी सस्ता करीब 8,000 रुपए पड़ेगा. उन्होंने कहा कि मैं कोरोना महामारी के चलते इसकी कोई रायल्टी नहीं लूंगा.



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...