हैडलाइन

महाराष्ट्र : सोमवार 27 लोगों की मौत, 522 संक्रमित

मुंबई : महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 522 नए मामले सामने आए है। वहीं राज्य में कोरोना वायरस से 27 लोगों की मौत हुई है। जिसमें मुंबई के 15, अमरावती के 6, पुणे के 4, जलगांव और औरंगाबाद का 1-1 मरीज है। मृतकों में 15 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल है। संक्रमितों की संख्या अब 6939 हो गई है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने दी हैं। 

सोमवार को हुई 27 मौतों में से 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के 13 मरीज हैं। वहीं 8 मरीज 40 से 59 वर्ष की आयु के हैं। और 6 मरीज 40 से कम आयु के है। जिन 27 मरीजों की मौत हुई है उसमें से 22 मरीजों में शुगर, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी बीमारियों की पुष्टि हुई है। वहीं इसमें से एक को HIV और एक को कैंसर की बिमारी थी। कोरोना वायरस से राज्य में अब तक 369 लोगों की मौत हो चुकी है।   

अब तक 1 लाख 21 हजार 562 नमूनों की कोरोना जांच की गई। जिसमें से 8590 नमूने कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1 लाख 2 हजार 52 नमुनों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। फिलहाल राज्य में 1 लाख 45 हजार 677 लोग होम क्वारंटाइन हैं। जबकि 9 हजार 399 लोग संस्थात्मक क्वारंटाईन हैं। वहीं राज्य में मंगलवार को 94 मरीज ठीक हुए है। जिसके बाद ठीक हुए लोगों की संख्या 1282 हो गई है। 

अब बात करते है संपूर्ण देश की। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1396 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 27,892 तक पहुंच गई हैं। जिसमें 20,835 लोगों का इलाज शुरू हैं। पिछले 1 दिन में 381 मरीज ठीक हुए हैं। जिसकी कुल संख्या 6184 हो गई। कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की प्रतिशत में वृद्धि हुई है, पहले जहां 20 प्रतिशत थी वह अब 22.17 हो गई हैं।



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...