हैडलाइन

नवी मुंबई : संक्रमण के भय से आधा खारघर सील

नवी मुंबई : सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद नहीं थम रहे कोरोना संक्रमण को रोकने अब शहरी इलाकों को सील करने की कवायद तेज हो गयी है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन हॉटस्पॉट एरिया सील करने में लगा है ताकि संक्रमण और न फैलने पाए. नवी मुंबई में सर्वाधिक कोरोना संक्रमण वाशी में हैं उसके बाद बेलापुर इलाके में है. इन दोनों इलाकों को  कन्टेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है. बेलापुर से सटे खारघर भी हॉटस्पॉट न बन जाए इसके लिए स्थानीय प्रशासन पूरी खबरदारी रखने में जुटा है. शुक्रवार से खारघर के उत्सव चौक से होकर बेलापुर की ओर आने वाली आंतरिक  सड़क पूरी तरह बंद कर दी गयी है. वहीं हिरानंदानी के पास हाइवे से होकर अंदर आने वाले सड़क भी अब सिंगल वे हो गयी है, जहां से जांच के बाद ही वाहनों को अंदर या बाहर जाने की छूट मिल रही है.

वाशी की एपीएमसी मंडी को यदि नवी मुंबई का मुख्य केन्द्र मान लें तो वहां आने जाने वाले सभी इलाकों के प्रमुख ठिकानों पर पुलिस का  पहरा बिठा दिया गया है, जहां बैरियर लगे हैं, और बिना चेंकिंग अंदर मार्केट की ओर आना मुश्किल है. अब तक 400 से अधिक गाड़ियां जब्त की जा  चुकी हैं जिन्हें लेकर लोग बिना आवश्यक कार्यों के ही शहर में घूमते हुए पाए गए. बेलापुर हाइवे ब्रिज, सानपाड़ा हाइवे ब्रिज, दिघा हाइवे ब्रिज पर विशेष पुलिस पथक बिठाए गए हैं.टेट लगे हैं ताकि चेंकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों को तकलीफ न हो. 



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...