हैडलाइन

मुंबई : महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें, 729 नए मरीज

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संकट दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है। मरीजों की संख्या के साथ-साथ मरीजों के मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। राज्य में अब तक कोरोना के 9 हजार 318 मामले पाए गए है। वहीं 400 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को एक दिन में कोरोना के 729 नए मामले सामने आए और 31 लोगों की मौत हुई। इनमे से 25 मौतें अकेले मुंबई में हुई है। यह आंकड़ा काफी चिंताजनक है। विशेष बात यह है कि, राज्य में पहली बार एक दिन में इतनी मौतें हुई है। इससे पहले कोरोना से एक दिन में 27 मौतें हुई थी। 

दूसरी ओर कोरोना वायरस मुंबई की धारावी को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। यहां कोरोना का संक्रमण भारी मात्रा में हुआ है। पिछले 24 घंटों में धारावी में 42 मरीज बढ़े और 5 मरीजों की मौत हुई है। अब धारावी में कोरोना के मरीजों की संख्या 330 पर पहुंची है। वहीं कोरोना से 19 लोगों ने जान गवाई है। मुंबई महापालिका के अनुसार पिछले 24 घंटों में मुंबई में कोरोना के 393 नए मरीज बढ़ने के साथ 25 लोगों की मौत हुई। जिससे अब तक मुंबई में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 5 हजार 982 पर पंहुचा है। साथ ही मुंबई में अब तक 244 लोगों की मौत हो चुकी है। 



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...