हैडलाइन

मुंबई : महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने राज्यपाल से की मुलाकात

मुंबई : महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने फिर एक बार राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की विधायकी के लिए नया प्रस्ताव दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को राज्यपाल नियुक्त विधायक के रूप में विधान परिषद में भेजे जाने की अनुमति दी जाए ऐसा प्रस्ताव महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने राज्यपाल को दिया। यह प्रस्ताव देने के लिए महाविकास अघाड़ी के बड़े नेता राजभवन गए थे। इस समय उपमुख्यमंत्री अजित पवार, एकनाथ शिंदे, छगन भुजबल, जयंत पाटिल, अनिल परब, असलम शेख और बालासाहेब थोरात जैसे बड़े नेता उपस्थित थे। 

जलसंधारण मंत्री जयंत पाटिल ने कहां, 9 अप्रैल को भेजे गए प्रस्ताव पर राज्यपाल से हमें कोई जानकारी नहीं मिली। कल फिर से मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लेकर राज्यपाल को अनुस्मरण पत्र भेजा गया। साथ ही राज्यपाल को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नाम का शिफारिश पत्र दिया गया। इस समय महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि, राज्य मंत्रिमंडल दूसरी बार पेश किये प्रस्ताव पर जल्द फैसला लिया जाए। लेकिन राज्यपाल ने इस बारें में सोचता हु ऐसा कहा। जयंत पाटिल ने कहा, अब हम इस बारे में कोई राजनितिक टिप्पणी नहीं करेंगे। राज्यपाल इस संबंध में जल्द ही क़ानूनी निर्णय लेंगे। वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत हम सब कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लगे है। इसलिए हम उम्मीद करते है कि, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यकाल के छह महीने के अंत से पहले राज्यपाल इस प्रस्ताव को मंजूरी देंगे, ऐसा पाटिल ने कहा। 



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...