हैडलाइन

मुंबई : शताब्दी अस्पताल में डायलिसिस सेंटर

मुंबई : चिकित्सा के क्षेत्र में पिछले 30 सालों से अल्प दर पर जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाले मानव सेवा केंद्र दहिसर के तत्वावधान में डायलिसिस सेंटर की शुरुआत की गई है. कांदीवली पश्चिम के एसवी रोड स्थित मनपा के डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर शताब्दी अस्पताल परिसर में हुए संक्षिप्त कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने इसका उद्घाटन किया.

श्री कच्छी वीसा ओसवाल जैन समाज द्वारा संचालित मानव सेवा केंद्र को मनपा ने इस डायलिसिस सेंटर को संचालित करने के लिए अनुबंधित किया है. इसमें संसद शेट्टी की सराहनीय भूमिका रही है. इस अवसर पर शेट्टी ने कहा कि केंद्र उचित दर पर अपने 10 सेंटरों को सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है जिसका अनुभव यहां आने वाले किडनी मरीजों को मिलेगा. इसके पूर्व इस सेंटर को दूसरी संस्था चला रही थी, लेकिन अब इसका अधिकार मानव सेवा केंद्र को दिया गया है. इसका लाभ उत्तर मुंबई की जनता के अलावा विरार तक के लोगों को मिलेगा. इस अवसर पर संस्था के चेअरमैन डॉ. नेमजी भाई गंगर, डॉ. महेंद्र वाडीवाल, डॉ. उमेश खन्ना, डॉ. दीपेश सावला, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद नागरकर, डॉ. अंकित मोदी, सुनील सिंह, फकीर राहता आदि उपस्थित थे. 



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...