हैडलाइन

मुंबई : CKP सहकारी बैंक हुआ बंद

मुंबई : 6,000 करोड़ रुपए के घोटाले में फंसे पीएमसी बैंक के संकट के समाधान में अब तक विफल भारतीय रिजर्व बैंक ने अब सहकारी बैंकिंग ग्राहकों को एक और झटका दिया है. आरबीआई ने मुंबई के सीकेपी सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर कोरोना महामारी की मार झेल रहे ग्राहकों का संकट और बढ़ा दिया है. सीकेपी का लाइसेंस रद्द होने से बैंक के करीब 11,500 जमाकर्ताओं, 44 हजार अंशधारकों और 1.25 लाख खाताधारकों पर संकट खड़ा हो गया है और बैंक की 485 करोड़ रुपए की सावधि जमा राशि भी अधर में अटक गई है.

दरअसल घाटा बढ़ने और नेटवर्थ में भारी गिरावट आने के कारण सीकेपी बैंक के परिचालन पर 5 मई 2014 से ही आरबीआई ने प्रतिबंध लगा रखा है. तब से बैंक के जमाकर्ता अपनी पूंजी निकालने के लिए तरस रहे थे. विगत 6 वर्षों में कई बार प्रतिबंध बढ़ाते हुए बैंक का घाटा कम करने की कोशिश भी की गई, लेकिन सारे प्रयास विफल रहे और अंतत: आरबीआई ने लाइसेंस कैंसिल कर अब इसे बंद ही कर दिया है. अब प्रत्येक जमाकर्ता को अधिकतम केवल एक लाख रुपए तक की ही जमा पूंजी मिल पाएगी, भले ही उसके खाते में ज्यादा ही पूंजी रही हो. क्योंकि प्रतिबंध के समय 2014 में बैंक जमा गारंटी सीमा यानी इंश्योरेंस एक लाख रुपए तक ही थी. बैंक गारंटी को सरकार ने इस साल फरवरी में बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया है.



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...