हैडलाइन

शिमला : चंडीगढ़ से 1,300 से अधिक लोग हिमाचल प्रदेश वापस लाए गए : जयराम ठाकुर

शिमला : चंडीगढ़ में फंसे 1,300 से अधिक लोगों को सरकारी बसों के जरिए रविवार को वापस अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश लाया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपायुक्तों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत के दौरान यह बात कही। चंडीगढ़ में रविवार सुबह हिमाचल भवन में बसों से आने के लिए एकत्र हुए लोगों ने सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बीच ठाकुर ने उपरोक्त सभी अधिकारियों को राज्य में वापस आने वाले लोगों को घरों में ही पृथक-वास में रखे जाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों और जनता के सहयोग से हिमाचल प्रदेश जल्द ही कोरोना वायरस मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में वापस आए लोग घरों में ही पृथक-वास के नियमों का पालन करें, अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुने गए प्रतिनिधियों की होगी। ठाकुर ने कहा कि चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली में फंसे 1,314 लोगों को हिमाचल सड़क परिवहन विभाग की 51 बसों से वापस लाया गया।

इनमें कांगड़ा जिले के 609 लोग, हमीरपुर जिले से 335, ऊना जिले से 132 और चंबा जिले से 238 लोग शामिल हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय कुंडु ने कहा कि सोमवार से कर्फ्यू में ढील देने के घंटों के दौरान शराब की दुकानें खुलेंगी लेकिन बार आदि बंद रहेंगे। 



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...