हैडलाइन

मुंबई : कोरोना मरीज 9 हजार के पार

मुंबई : मुंबई में कोरोना का कहर जारी है. सोमवार को कोरोना मरीजों की संख्या 9 हजार के पार पहुंच गई. 18 लोगों की मौत से मौत आंकड़ा 361 पर पहुंच गया. कोरोना के संक्रमण काल में सड़क पर दिन रात ड्यूटी कर रहे बड़ी संख्या में  पुलिसकर्मी भी संक्रमित हो रहे हैं. जे जे पुलिस स्टेशन के 12 पुलिस कर्मी कोरोना जांच में  संक्रमित पाये गए हैं. इससे पहले वडाला में 9 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हो गए थे. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने से कानून व्यवस्था पर भी संकट खड़ा हो सकता है. 

सोमवार को मुंबई में कोरोना के 510 नये मरीज मिले हैं. कोरोना मरीजों की संख्या 9123 हो गई है. मुंबई में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों में आइसोलेशन बेड की संख्या सिर्फ 3000 हजार है जबकि मरीजों का की संख्या 10 हजार के करीब पहुंच गई है.  बीएमसी ने कोविड अस्पतालों में आइसोलेशन बेड को बढ़ा कर 4750 करने का निर्णय लिया है. यह बेड नायर, केईएम, सेंटजार्ज और सेवनहिल में बढ़ाया जाएगा. कस्तूरबा और सायन अस्पताल में एक भी बेड रिक्त नहीं है.

जेजे पुलिस स्टेशन में 12 पुलिस कर्मी संक्रमित हुए हैं, 48 को क्वारंटाइन में भेजा गया है.  जिसमें 6 अधिकारी और 6 पुलिस कर्मी हैं. मुंबई पुलिस के 100 से अधिक पुलिस वाले कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 300 से ज्यादा क्वारंटाइन किए गए हैं. एक डीसीपी के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर है. अब तक 4 पुलिस वालों की मौत भी हो चुकी है. बेस्ट के 5 और बीएमसी के 4 कर्मचारियों की भी कोरोना से मौत हो चुकी है. धारावी दमकल विभाग के प्रमुख  भी कोरोना से संक्रमित हो गए. धारावी में सोमवार को 42 नये मरीज मिले वहांं मरीजों की संख्या 632 हो गई है.



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...