हैडलाइन

मुंबई : महाराष्ट्र में मंगलवार को 841 मामले आए सामने, 34 मरीजों की मौत

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को राज्य में और 841 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 15,525 हो गई हैं। वहीं 34 लोगों की मौत हो गई हैं जिसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या 617 हो गई हैं। राज्य में सबसे ज्यादा मामले मुंबई में हैं। यहां करीब 10 हजार संक्रमित हैं। मुंबई महानगरपालिका के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मुंबई में 635 मरीज बढे हैं और 26 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में कोरोना मरीजों की कुल संख्या अब 9758 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 387 हो गई है। 

वहीं मुंबई के धारावी में मंगलवार को 33 नए मरीज बढे हैं। यहां मरीजों की कुल संख्या 665 हो गई हैं। वहीं कल्याण-डोंबिवली में कोरोना के 11 मरीज बढ़े हैं, जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 224 हो गई है। यहां अब तक 74 लोगों को डिस्चार्ज मिला हैं। पनवेल में भी कोरोना के 5 मरीज बढे हैं जिसके बाद मरीजों की कुल संख्या 107 हो गई है। यहा अब तक 39 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा बदलापुर में कोरोना के 5 मरीज बढे हैं। यहा मरीजों की संख्या 42 है। 

पिंपरी चिंचवाड़ में मंगलवार को कोरोना के 11 मरीज बढे है। जिसके बाद शहर में कुल मरीजों की संख्या 135 हो गई है। इसके अलावा पुणे जिले में कोरोना के 99 मरीज बढ़ गए हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या 2202 है, अब तक यहां 119 की मौत हो चुकी है और 553 को छुट्टी दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 46 हजार 711 हैं। वहीं 31 हजार 967 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि 13 हजार 160 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 1583 लोगों की मौत हुई हैं। विगत 24 घंटों में सबसे ज्यादा 1020 संक्रमित ठीक हुए हैं।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...