हैडलाइन

ठाणे : जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सेंचुरी, संख्या बढ़कर हुई 1399

ठाणे : ठाणे जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है मंगलवार को सेंचुरी क्रॉस कर दिया और 24 घन्टे में अब तक सर्वाधिक 115 मरीज पाया गया है. जबकि एक मरीज की इलाज के दौरान मौत दर्ज किया गया हैं. वहीं जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1399 हो गई है. वहीं जिले में अब तक इस बीमारी से 38 लोगों ने दम तोड़ दिया है. दिनों -ब -दिन बढ़ते इस प्रकोप से जिला प्रशासन की कोरोना से निपटने और उपाय योजनाओं पर अब सवाल खड़ा होने लगा हैं.

शनिवार को सबसे अधिक 46 मरीज नवी मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में मिले हैं. यहां पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 394 हो गई है. जबकि दूसरे स्थान ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में 39 कोरोना से बाधित मिले हैं और एक मरीज की मौत हुई है. यहाँ पर कुल आंकड़ा 451 हो गया है, जबकि अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. इसी तरह कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका की सीमा में 11 मरीज पाए गए. यहां पर संख्या बढ़कर 224 हो गई हैं. इसी तरह मीरा भाईंदर मनपा क्षेत्र में शनिवार को कम संक्रमित मरीज मिले है यहां 8 मरीजों के साथ कुल संख्या 189 हो गई हैं. जबकि भिवंडी में एक नए मरीज मिला है और आंकड़ा बढ़कर 20 हो गया हैं. वहीं अंबरनाथ में दो मरीज मिला और यहां आंकड़ा दहाई तक पहुंच गया हैं.

इसी तरह उल्हासनगर महानगर पालिका क्षेत्र में भी दो मरीज मिला है और यहां कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16 हो गई हैं. इसी प्रकार बदलापूर में पाच नए मरीज दर्ज किए गए है और संख्या 41 हो गया हैं. वहीं ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में तीन नए मरीज शनिवार को मिले और आंकड़े ने अर्धशतक  लगा दिया है. जबकि जिले में एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि अंबरनाथ नगर पालिका क्षेत्र में एक भी कोरोना से संक्रमित मरीज मंगलवार को नहीं मिला है जोकि यहां के नागरिकों के लिए राहत की बात है.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...