हैडलाइन

मुंबई : ठाकरे के क्षेत्र में घटिया अनाज, दरेकर ने दुकान पर मारा छापा

मुंबई : कोरोना के अधिक मरीजों को लेकर चर्चा में आए पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के निर्वाचन क्षेत्र वरली के लोगों को घटिया दर्जे का अनाज खाना पड़ रहा है.स्थानीय लोगों की शिकायतों के आधार पर विधानपरिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने बुधवार को वरली के गोपाल नगर स्थित राशन की दुकान पर छापा मारा. दुकान में जो अनाज उपलब्ध था वह जानवरों के खाने लायक भी नहीं था. दरेकर ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश राशनिंग कंट्रोलर को दिया है.

पर्यटन एवं मुंबई शहर के पालक मंत्री आदित्य ठाकरे वरली विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं.वरली विधानसभा क्षेत्र के गोपाल नगर इलाके में राशनिंग की दुकान पर लोगों को घटिया दर्जे का गेहूं ,चावल वितरित किये जाने की शिकायत विधानपरिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर को मिली थी. जिसके तहत दरेकर ने मुंबई बीजेपी अध्यक्ष एवं विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के साथ  पांडुंरग बुधकर मार्ग पर श्रीमहालक्ष्मी को.ऑप.हौ.सोसायटी स्थित अधिकृत राशन की दुकान पर छापा मारा.इस अवसर पर राशनिंग विभाग एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद थे.

छापे के समय दुकान में घटिया किस्म का गेहूं व चावल वितरित किया जा रहा था.दरेकर ने इस संदर्भ में तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया.दुकानदार ने स्वीकार किया कि उसे काफी समय से इसी तरह का अनाज मिल रहा है जिसे वह लोगों को दे रहा था.दरेकर ने बताया कि इसकी शिकायत वे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल से भी करेंगे. शिकायतकर्ता प्रकाश पोईपकर बताया कि घटिया दर्जे के राशन के संदर्भ में उन्होंने राशनिंग विभाग के अधिकारियों एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल से की थी, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई.



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...