हैडलाइन

मुंबई : कोरोना वारियर्स को आयुर्वेद और होम्योपैथी की डोज़, बीएमसी ने बनाई समिति

मुंबई : बीएमसी अपने कोरोना वारियर्स की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अब उन्हें आयुर्वेद और होम्योपैथी की दवाइयों का डोज़ देने की तैयारी कर रही है. होम्योपैथी के लिए तो दवाई तय भी हो गई. अब आयुर्वेद में कौन सी दवाई वारियर्स को दी जाए जिससे उनकी इम्युनिटी में इजाफा हो, इसको लेकर आयुर्वेद विभाग से सुझाव मांगे गए हैं.

कोरोना मरीजों के संपर्क में आने से डॉक्टर, नर्स, बीएमसी के अन्य कर्मचारी खुद भी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. ऐसे में उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए उन्हें एचसीक्यू नामक दवा दी जा रही है. अब जल्द उन्हें आयुर्वेदिक दवाइयां दी जाएंगी. 

बीएमसी की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दक्षा शाह ने कहा कि होम्योपैथी की दवाइयों के लिए हमने स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले ‘आयुष’ से मांग की है.बीएसमी के अतिरिक्त आयुक्त (स्वास्थ्य) सुरेश काकानी ने बताया कि होम्योपैथी के साथ आयुर्वेदिक दवाइयों को लेकर भी हमने एक्सपर्ट्स से सुझाव मांगा है.यह दवाइयां कोविड वारियर्स को दी जाएंगी, ताकि उनकी इम्युनिटी स्ट्रांग हो. 



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...