हैडलाइन

मुंबई : नागपाड़ा में गुटखा के गोदाम पर छापा, एक आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई में प्रतिबंध के बावजूद लाॅकडाउन में भी गुटखा की बिक्री बिना रोक-टोक हो रही है. पुलिस एवं गुटखा तस्करों के बीच लुका-छिपी का खेल जारी है. क्राइम ब्रांच ने नागपाड़ा इलाके के एक गोदाम पर छापेमारी की. यहां से 12 लाख 36 हजार रुपए मूल्य का गुटखा बरामद हुआ. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि नागपाडा के एक गोदाम में गुटखा की खेप छुपाकर रखी गयी है. पुलिस उपायुक्त शाहजी उमप  के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच युनिट-4 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक निनाद सावंत की टीम ने नागपाड़ा के कमाठीपुरा स्थित शौकत अली रोड के एक गोदाम पर छापा मारा. गोदाम से 12 लाख 36 हजार रुपए मूल्य का गुटखा जब्त किया. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान शकील नबी आलम खान (36) के रूप में हुई है. आरोपी को नागपाड़ा पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है.



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

मुंद्रा पोर्ट ने रचा इतिहास,...

अदाणी पोर्ट्स के प्रमुख बंदरगाह मुंद्रा पोर्ट ने भारत के समुद्री एवं...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...