हैडलाइन

ठाणे : एक और वैद्यकीय अधिकारी आया कोरोना की चपेट में

ठाणे : कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है ठाणे में तो गुणाकार पद्धति से मरीज मिल रहे हैं. अब ठाणे  महानगरपालिका द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में कार्यरत एक वैद्यकीय अधिकारी कोरोना से संक्रमित पाया गया है. इसके पहले इस अस्पताल की एक महिला अधिकारी कोरोना से ग्रसित पाई गई थी. अब महिला की दो लड़की भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं.

ज्ञात हो कि ठाणे मनपा द्वारा संचालित कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी अस्पताल में  ठाणे के ही नही अपितु जिले के मरीज इलाज के लिए आते हैं. लेकिन पिछले सप्ताह एक मरीज का शव परिजनों को सौंपने के बाद कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया था. इस घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर औऱ कर्मचारी कोरोना के चपेट में आते दिख रहे हैं. एक-एक करके अब तक करीब चार वैद्यकीय अधिकारी और कर्मचारी इस गंभीर बीमारी से ग्रसित हुए हैं.

अब इन लोगों का इलाज जिला सिविल अस्पताल सहित अन्य कोविड -19 के अस्पतालों में चल रहा है. अब दूसरी तरफ कुछ दिन पहले कलवा अस्पताल में एक और मरीज अन्य कारणों से भर्ती कराया गया था और कोरोना का रिपोर्ट निकाला गया तो वह कोरोना से ग्रसित पाया गया. उक्त मरीज की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. भले ही अस्पताल प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए उक्त मरीज के शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया. किंतु उसे पहले आईसीयू में रखा गया था. इसके बाद जनरल वॉर्ड में शिफ्ट किया गया था और बाद में मौत हो गई. अब अस्पताल के अन्य डॉक्टरों और कर्मचारियों में भय का माहौल है. क्योंकि अब एक और वैद्यकीय अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...