हैडलाइन

अमन विहार में चोर समझ युवक की पीट-पीटकर हत्या

दिल्लीः  दिल्ली के अमन विहार इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. इंसानियत को तार-तार करने वाली यह वारदात उस वक्त हुई जब एक युवक घर में घुसा हुआ था और लोगों ने बिना पूछताछ किए चोर समझकर राजेश नाम के युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी.

अमन विहार इलाके में महेंद्र नाम के व्यक्ति के घर युवक को देखा गया. बताया जाता है कि सुबह करीब पांच बजे महेंद्र के घर में कोई घुसा. परिवार के शोर मचाने पर युवक भागा. स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और फिर खम्भे से बांधकर जमकर पिटाई की.

पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान राजेश की अस्पताल में मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने रामलाल, महेंद्र और सुनील को गिराफ्तारी कर लिया. मृतक राजेश के परिवार का आरोप है कि करीब 1 महीने पहले दिवाली में हुए झगड़े के बाद ही राजेश को कई बार धमकियां दी जा रही थीं.

परिवार का आरोप है कि महेंद्र नाम का व्यक्ति राजेश को जान से मारने की धमकी कई बार दे चुका था. क्योंकि राजेश चाकूबाजी के एक मामले में गवाह था. पिता का आरोप है कि राजेश घर में शराब लेने के लिए गया था और वही उसके साथ इस वारदात को अंजाम दे दिया गया जो कि एक सोची-समझी साजिश है.

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और लगातार पूछताछ जारी है. साथ ही मृतक राजेश के एक साथी पर भी पुलिस ने घर में घुसने और छोरी में नाकाम कोशिश की धाराओं में मामला दर्ज किया है. कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगातार इलाके में पूछताछ कर रही है.



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...