हैडलाइन

मुंबई : भारत के 62000 कोरोना पॉजिटिव मामलों में करीब 33 प्रतिशत महाराष्ट्र से, बढ़ रही मोदी की चिंता!

मुंबई : भारत में कोरोना से संक्रमित (Coronavirus in India) लोगों की कुल संख्या अब 62,000 है जबकि इस भयंकर वायरस से 17,847 से ज्यादा लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इतना ही नहीं, 1981 लोग अबतक इस वायरस से काल के मुंह में भी जा चुके हैं। वहीं, भारत के मामलों की कुल संख्या की अपेक्षा लगभग 32.62 प्रतिशत केस अकेले महाराष्ट्र से (Corona cases in Maharashtra) हैं। इन मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां 1,165 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 48 लोगों की इस महामारी की वजह से दर्दनाक मौत हो गई है।

इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 20 हजार के पार जा चुकी है। यहां अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 20 हजार 228 पहुंच गई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मृतकों की संख्या 779 के आंकड़े को छू चुकी है। वहीं, अकेले मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव 722 मामले सामने आए हैं और 9 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में कुल कोरोना पॉजिटिव 12 हजार 864 आए हैं जबकि कुल 489 लोगों की अबतक मौत हुई है। 

उधर, कोरोना संकट से निपटने में आरोग्य सेतु ऐप कितना बड़ा हथियार साबित हो रहा है, इस बात का अंदाजा नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत के दावे से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस ऐप से देशभर में 300 कोरोना हॉटस्पॉट्स का पता लगा है। उनके मुताबिक, इस आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता है कि अगर आरोग्य सेतु ऐप नहीं होता तो ये उभरते हॉटस्पॉट्स पकड़ में नहीं आते। उन्होंने कहा कि इस ऐप ने अथॉरिटीज को देशभर के 650 हॉटस्पॉट्स और 300 उभरते हॉटस्पॉट्स को लेकर अलर्ट कर दिया। 



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सुषमा स्वराज के जीवन पर...

देश की प्रखर राजनेता, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...