हैडलाइन

नाकाबंदी पर रोका तो कर दिया गंडासे से हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल

मुंबई : महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई में शुक्रवार देर रात 27 वर्षीय शख्स ने गंडासे से हमला कर दो पुलिस अधिकारियों और एक कॉन्स्टेबल को घायल कर दिया। मरीन ड्राइव थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय हीरेमथ ने बताया कि ब्रीच कैंडी के पास सिल्वर ओक्स एस्टेट के निवासी करण प्रदीप नायर ने देर रात करीब डेढ़ बजे रोज की तरह 'नाकाबंदी' ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हीरेमथ ने बताया कि मरीन ड्राइव पुलिस थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को कंधे तथा हाथों में चोटें आई हैं और उन्हें राज्य सरकार के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया, 'जब हमारे पुलिसकर्मियों ने प्राणसुखलाल माफतलाल हिंदू स्वीमिंग बाथ ऐंड बोट क्लब के पास एक बड़े गंडासे के साथ एक व्यक्ति को आते हुए देखा तो उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। वह भागने लगा और उन्होंने उसका पीछा किया। जब उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने उन पर हमला कर दिया।'

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वास्तुकला में स्नातक नायर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर धारा 307 (हत्या की कोशिश) और शस्त्र कानून समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि डीसीपी जोन 1 संग्रामसिंह निशंदर घटना के फौरन बाद घटनास्थल पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों के इलाज की व्यवस्था की। घायलों में पीआई जितेंद्र कदम, पीएसआई सचिन शेलके और कॉन्स्टेबल सागर शेलके शामिल हैं। एक आर्किटेक्ट होते हुए करन प्रदीप नायर ने ये इस तरह से खुली सड़क एक धारदार हथियार के साथ क्यों घूम रहा था। और पुलिस के रोकने पर वो क्यों नही रुका, फिर पुलिसकर्मियों पर हमला क्यों किया? क्या नायर का मानसिक संतुलन ठीक नही है या कुछ और मामला है, इन सारे ऐंगल्स की जांच में मरीन ड्राइव पोलिस थाने की टीम जुटी है।



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...