हैडलाइन

मुंबई : 60 वर्षीय वृद्ध ने अस्पताल में लगाई फांसी

मुंबई : कोरोना लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बना रहा है. शनिवार को बीएमसी के सेवन हिल अस्पताल में एक 60 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. कोरोना संबंधित मरीजों द्वारा सुसाइड की यह दूसरी घटना है. बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विक्रोली पूर्व, हरियाली विलेज का निवासी था.उसकी तबियत खराब होने और कोरोना के लक्षण दिखने के पश्चात 7 मई को उसे मरोल स्थित बीएमसी के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती किया गया था. जांच में पॉजिटव पाया गया. शनिवार को वृद्ध ने करीब 12.45 मिनट पर अस्पताल की 9वीं मंजिल पर टेरेस की रॉड पर अपने पायजामे का फंदा बनाया और खुदकुशी कर ली.एमआईडीसी पुलिस ने एडीआर दर्ज कर लिया है और सुसाइड के पीछे की वजह की छानबीन कर रही है.

अब अस्पताल प्रशासन पर यह सवाल उठ रहा है कि मरीज ने फांसी लगाई तो अस्पताल में मौजूद कर्मचारी कहां थे? क्या मरीजों पर नजर नहीं रखी जाती है ? इन सवालों के जवाब के लिए जब सेवन हिल्स अस्पताल के इंचार्ज डॉ. बालकृष्ण अडसुल से संपर्क किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली. गौरतलब है कि 15 अप्रैल को नायर अस्पताल में भी एक 29 वर्षीय कोरोना ग्रसित महिला ने अस्पताल के बाथरूम में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस बीच, सायन अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव युवक इलाज के दौरान खिड़की से कूद कर भागने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. फिलहाल उसका उपचार जारी है.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...