हैडलाइन

मुंबई : प्रवासी मजदूरों को राहत, मुंबई,ठाणे,पनवेल से छूटीं 5 ट्रेनें

मुंबई : लॉकडाउन में फंसे मजदूरों के लिए शनिवार का दिन राहत भरा रहा.मजदूरों को उनके गांव पहुंचाने के लिए शनिवार को मुंबई,ठाणे और पनवेल से पांच ट्रेनें रवाना की गईं. ध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार सीएसएमटी से दो ट्रेन रवाना की गई.डेढ़ महीने बाद प्रवासी यात्रियों को लेकर सीएसएमटी से पहली ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हुई,जबकि दूसरी ट्रेन यूपी के ही गोंडा के लिए छोड़ी गई. शनिवार को ही एलटीटी से भी एक और श्रमिक ट्रेन गोंडा के लिए छोड़ी गई. ठाणे से भी एक ट्रेन बरौनी के लिए छूटी.इसी तरह पनवेल स्टेशन से उड़ीसा के टिटलागढ़ के लिए एक ट्रेन रवाना हुई.

कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेड जोन घोषित मुंबई, ठाणे से ट्रेनें न छोड़े जाने का निर्णय लिया गया था. प्रवासी मजदूरों के भारी दबाव के चलते सरकार को निर्णय वापस लेना पड़ा.अब मुंबई के स्टेशनों से भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनें छोड़ी जा रहीं हैं.शनिवार की शाम समाचार लिखे जाने तक 5 ट्रेनें यात्रियों को लेकर रवाना हो चुकीं थी. प्रत्येक ट्रेन में 1200 से ज्यादा प्रवासी सवार थे.



Most Popular News of this Week

महात्मा ज्योतिबा फुले आणि...

क्रांतीसुर्य महात्मा ज्योतिबा फुले यांची २०० वी जयंती व महामानव भारतरत्न...

मुंबई युवक काँग्रेसच्या...

नरेंद्र मोदी यांनी २०१४ साली मोठी आश्वासने देऊन सत्ता मिळवली. वर्षाला २...

शहर विभागातील नाले आणि मिठी...

मिठी नदीच्या संपूर्ण पाणलोट क्षेत्रात (Catchment Area) तसेच मुंबईतील लहान, मोठे...

महाराष्ट्राची सभ्यता,...

 बारामतीची  पोटनिवडणूक लढली पाहिजे अशी काँग्रेस पक्षाची भूमिका होती,...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...