हैडलाइन

नवी मुंबई मनपा के क्षेत्र में कोरोना से और 2 लोगों की मौत, 10 के पार हुई मृतकों की संख्या

नवी मुंबई : मनपा के क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव  पाए गए 2 और मरीजों की इस बीमारी से मौत हुई. जिसके चलते अब नवी मुंबई महानगरपालिका के क्षेत्र कोरोना से हुई मौतों की संख्या 12 हो गई है.   विगत 2 दिनों से जहां मृतकों की संख्या में हो रही है. वहीं दूसरी ओर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. जिसके चलते मनपा की चिंताएं बढ़ गई है.

मनपा के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को कोरोना के 356 संदेहास्पद लोगों की जांच रिपोर्ट मिली. जिसमें से 271 लोग निगेटिव पाए गए हैं. वहीं 65 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. इन 65 नए मरीजों में बेलापुर के 1, नेरूल- 15, वाशी 9,तुर्भे 21, कोपरखैरने-8,घनसोली- 5,ऐरोली- 5 व दीघा के  व्यक्ति का समावेश है. इन सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.

नवी मुंबई महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 6266 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई है. जिसमें से 4113 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. जबकि 592 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वहीं 1617 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है.शनिवार को इस बीमारी से 4 और लोग ठीक हुए हैं. जिसके बाद इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या अब 75 हो गई है.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...